सिंह | Leo राशिफल

सिंह | Leo राशिफल 

( जिनका नाम म, ट से शुरू होता है )

बुधवार, 31 मई 2023

चंद्र राशि के अनुसार

सिंह | Leo राशिफल
पॉजिटिव-  पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी बातों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा। कोई पुरानी समस्या भी सुलझेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं।

नेगेटिव- कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थी व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें। व्यर्थ गतिविधियों से दूर रहें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। नजदीकी रिश्तेदारों से भी किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।

व्यवसाय-  बिजनेस में स्टाफ की मदद से रुके हुए काम पूरे करने में समर्थ रहेंगे। अपना ध्यान मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन में लगाएं। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखेंगे। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर प्रोग्राम भी बनेगा।

स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व खानपान को संयमित रखें। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह | Leo

टैरो राशिफल

कार्ड - Ace of Swords

परिवार के लोगों की आपस में बढ़ती हुई नाराजगी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। जिन समस्याओं से आपका संबंध नहीं है, ऐसी बातों से खुद को दूर रखें। पैसों से जुड़ी मदद करते समय ध्यान रखें आपका पैसा किस काम के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी का गलत कामों में साथ न दें। गलत संगत की वजह से जो काम आपने नहीं किए हैं, उनका इल्जाम आप पर आने की संभावना है।

करियर : विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर अन्य बातों में लग सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, केवल उन पर फोकस बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय की वजह से परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है। फिलहाल किसी भी निर्णय को अंतिम न समझें।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव होगा, जिसे ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर - हरा
लकी नंबर - 
5                         

Ace of Swords

आपका आज का दिन 

स्वास्थ्य: 
धन-सम्पत्ति: 
परिवार: 
प्रेम आदि: 
व्यवसाय: 
वैवाहिक जीवन: 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.