मीन | Pisces : रशिफल

  मीन राशीफल / Pisces

( जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है )

बुधवार, 31 मई 2023

मीन | Pisces : रशिफल
    चंद्र राशि के अनुसार  

पॉजिटिव-   ग्रह स्थिति अनुकूल है। कामकाज को योजना और व्यवस्थित तरीके से करना आपको सफलता देगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां ला रहा है। रचनात्मक तथा मन मुताबिक गतिविधियों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव-   खर्चों के मामले में दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी आवश्यक है। ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके बनते कार्यों में विघ्न डाल सकती हैं। सहज और सरल स्वभाव रखे। अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

व्यवसाय-   व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग सहायक रहेगा। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित करना उचित है। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में डाटा सिक्योरिटी को लेकर सतर्क रहें।

लव-   पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें। मनमुटाव की आशंका है।

स्वास्थ्य-   ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। पेट भी खराब हो सकता है। मेडिटेशनयोगा पर जरूर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग-  गुलाबी,  भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड - Ace of Swords

जिन कामों के लिये आपने अभी तक मेहनत की है, उनका फल मिल सकता है। रियल इस्टेट में निवेश करना आपके लिए संभव हो सकता है, जो आगे चलकर एक आर्थिक स्रोत बन सकता है। अगर आपने परिवार के किसी व्यक्ति के साथ गलत किया है तो पछतावा होगा। एक-दूसरे के साथ के संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

करियर : वरिष्ठ अधिकारियों की आपके काम पर बारीकी से नजर रहेगी। अपने काम को सही तरीके से करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के स्वभाव में बढ़ रही जिद के कारण एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ नजरअंदाज न करें।

लकी कलर - गुलाबी
लकी नंबर - 1

आपका आज का दिन

स्वास्थ्य: 
धन-सम्पत्ति: 
परिवार: 
प्रेम आदि: 
व्यवसाय: 
वैवाहिक जीवन: 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.