धनु | Sagittarius राशिफल
( जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है )
बुधवार, 31 मई 2023

चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- सुखद ग्रह गोचर बना हुआ है। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता अवश्य भावी है। विद्यार्थियों की अपने साइंस सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। घर में बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक जरूरतों का भी ध्यान रखें। अगर कोई प्रॉमिस किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से विचारों में सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में कोई नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल करेंगे।
लव- घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- पेट खराब रहने से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। तरल पदार्थों का सेवन करें तथा उचित इलाज भी ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड - Ace of Swords

अपने काम की चर्चा लोगों के साथ करने से आपकी दुविधा बढ़ सकती है। जब तक परिस्थिति की पूरी जानकारी नहीं होती है, तब तक किसी अनुमान को अंतिम निर्णय समझने की गलती न करें। लोगों से प्राप्त हुए अनुभव की वजह से नए रिश्ते जोड़ना आपके लिए कठिन होगा। मानसिक रूप से जो तकलीफ होती हैं, उन्हें दूर करने के लिए थेरेपिस्ट की सहायता लें।
करियर : यदि किसी काम में अपेक्षा के अनुसार मुनाफा नहीं हो रहा है तो उस काम को जल्दी से जल्दी बंद कर दें।
लव : रिश्ते में और सुधार करने की कोशिश करें। आपके निर्णय सही साबित हो सकते हैं।
हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है।
लकी नंबर - 6
आपका आज का दिन





























