मिथुन रशिफल | Gemini Horoscop
( जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है )
रविवार, 16 जुलाई 2023

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- जोखिम वाले कामों पर फोकस ना करने से आप कई तरह की समस्याओं से बच जाएंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। इस समय की गई कोई जरूरी यात्रा बहुत ही सार्थक परिणाम देने वाली है।
नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। अपने भविष्य संबंधी किसी भी जिम्मेदारी को डालने की कोशिश ना करें। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में आलस्य के कारण कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। अपने बजट का प्रतिबंध ठीक से रखें। अगर आप पार्टनरशिप करने का प्लान कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। परंतु मेहनत करने से परेशानियां दूर भी होगी।
लव- परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में इगो की स्थिति ना आने दे।
स्वास्थ्य- टीवी, मोबाइल आदि का ज्यादा इस्तेमाल करना आंखों में समस्या दे सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।

टैरो राशिफल
नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है, इसका फायदा उठाने की कोशिश करें। जीवन के जिन पहलुओं पर आप ध्यान नहीं दे रहे हैं, उनके बारे में सकारात्मक रहें। जिस व्यक्ति को समझना आपके लिए मुश्किल लग रहा है, आज उसकी बातें समझ पाएंगे। इस व्यक्ति की मदद से लाभ हो सकता है।
करियर : काम की जगह मान-सम्मान प्राप्त होगा।
लव : रिलेशनशिप को टिकाए रखने की जिद करेंगे तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे।
हेल्थ : शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें।